facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bangladesh: शेख हसीना के भारत में होने को लेकर मुहम्मद यूनुस ने क्या कहा?

Advertisement

ऐसी खबरें हैं कि शेख हसीना का भारत में रहना और लंबा हो सकता है।

Last Updated- August 09, 2024 | 11:14 PM IST
शेख हसीना ने हर संस्था को नष्ट किया : मोहम्मद यूनुस Sheikh Hasina destroyed every institution: Mohammad Yunus

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मुहम्मद यूनुस ने बुधवार को एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा हालात और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत में रहना उचित नहीं होगा। गौर करने वाली बात है कि हसीना ने लंबे समय तक चले छात्र प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया था और देश से भाग गई थीं।

76 वर्षीय हसीना सोमवार को अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ दिल्ली के पास हिंडन वायु सेना स्टेशन पहुंचीं। इसके पहले बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विद्रोह हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए। खबरों के अनुसार, हसीना अभी एक “सुरक्षित घर” में रह रही हैं।

यूनुस ने यह इंटरव्यू बांग्लादेश लौटने से पहले दिया था। ऐसी खबरें हैं कि शेख हसीना का भारत में रहना और लंबा हो सकता है। उनकी योजना थी कि वे ब्रिटेन जाएंगी और वहां शरण मांगेंगी, लेकिन यह योजना अटक गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने हसीना को शरण देने से लगभग इनकार कर दिया है। अब वे दूसरे विकल्प तलाश रही हैं, जिनमें अमेरिका और फिनलैंड शामिल हैं।

इस स्थिति में, हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया है कि उनकी मां के पास भारत छोड़ने की तत्काल कोई योजना नहीं है। जॉय के अनुसार, हसीना के किसी अन्य देश जाने का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। 84 वर्षीय यूनुस गुरुवार को बांग्लादेश लौटे और अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली। उनके साथ सलाहकारों की एक टीम भी होगी। अंतरिम सरकार में 15 सदस्य हैं।

यूनुस बांग्लादेश के एकमात्र नोबेल पुरस्कार विजेता हैं और हसीना के कड़े आलोचक रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री को हटाने के लिए अभियान चलाने वाले छात्र प्रदर्शनकारियों ने यूनुस को इस पद के लिए सिफारिश की थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत हसीना की मदद करने को तैयार है। लेकिन उन्हें लंबे समय तक शरण देना नई दिल्ली के लिए मुश्किल हो सकता है। क्योंकि भारत बांग्लादेश में अपने हितों को सुरक्षित रखना चाहेगा, चाहे वहां कोई भी नई सरकार आए।

अंतरिम सरकार के शपथ लेने के बाद, अगला कदम बांग्लादेश में नए चुनाव कराना होगा। भारत की मुख्य चिंता यह हो सकती है कि ढाका में हसीना के विरोधी, जिनके साथ उसे काम करना होगा, हसीना के भारत में लंबे समय तक रहने का इस्तेमाल नई दिल्ली के इरादों पर संदेह पैदा करने के लिए कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement