facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव से पहले भारत-ब्रिटेन के बीच 14वें चरण की FTA वार्ता संपन्न

Advertisement

FTA: अभी दोनों देशों के बीच व्यापार एक साल में 38.1 अरब पाउंड के करीब है।

Last Updated- March 16, 2024 | 8:52 AM IST
India will do whatever is possible to find solution to war: PM to Zelenskyy
File Photo

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 14वें चरण की बातचीत शुक्रवार को संपन्न हुई। बातचीत की जानकारी रखने वाले ब्रिटेन के अधिकारियों के अनुसार, भारत में आगामी आम चुनाव के मद्देनजर यह वार्ता संपन्न होनी अपेक्षित थी और अगले चरण की औपचारिक व्यापार वार्ता लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही शुरू हो सकती है।

जनवरी 2022 में शुरू हुई एफटीए वार्ता का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार के लिए ‘‘महत्वाकांक्षी’’ नतीजे हासिल करना है। पिछले महीने के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अभी दोनों देशों के बीच व्यापार एक साल में 38.1 अरब पाउंड के करीब है। ब्रिटेन में आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘हमारा अनुमान है कि थोड़ी बहुत बातचीत हो सकती है लेकिन अगले चरण की बातचीत भारत में चुनाव के बाद ही होगी।’’

सूत्रों ने बताया, ‘‘कोई भी पक्ष बातचीत से भाग नहीं रहा है। सिर्फ इतनी सी बात है कि हमारे पास किसी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए वह सब कुछ नहीं है जो वस्तुओं, सेवाओं और निवेश के क्षेत्र में हमारी संयुक्त महत्वाकांक्षा को पूरा करता हो।

पिछले कुछ वर्षों में वार्ताकारों ने बहुत कड़ी मेहनत की है और हम कुछ मुद्दों को हल करने में कामयाब रहे हैं।’’ इस वार्ता से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बातचीत की और दोनों नेता एक ‘‘ऐतिहासिक और व्यापक समझौते’’ तक पहुंचने के महत्व पर सहमत हुए, जिससे दोनों देशों को लाभ होगा।

Advertisement
First Published - March 16, 2024 | 8:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement