facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UN बैठक से पहले अमेरिका और चीन ने जलवायु परिवर्तन रोकने की कोशिशों को तेज करने का वादा किया

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच शिखर सम्मेलन स्तर की बैठक की पूर्व संध्या पर जारी संयुक्त बयान में यह घोषणा की गई।

Last Updated- November 15, 2023 | 3:46 PM IST

चीन और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन पर होने वाली बैठक से पहले इस समस्या के समाधान के लिए तेजी से कदम उठाने का वादा किया है। दोनों देशों ने प्रतिबद्धता जताई है कि वे कार्बन डाइ ऑक्साइड के अलावा मीथेन और अन्य ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए कदम उठाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच शिखर सम्मेलन स्तर की बैठक की पूर्व संध्या पर जारी संयुक्त बयान में यह घोषणा की गई। यह बैठक अमेरिका और चीन के तनावग्रस्त संबंधों को स्थिर करने के उद्देश्य से हो रही है।

दुबई में दो सप्ताह के भीतर संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन पर होने वाली बैठक से पहले दुनिया के दो सबसे अधिक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जकों के बीच सहयोग को अहम माना जा रहा है।

इस साल के शुरुआत में स्पष्ट नहीं था कि दोनों देशों की सरकार सहयोग करेंगी क्योंकि प्रौद्योगिकी, ताइवान और यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों को लेकर दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो गए थे।

बीजिंग में बुधवार को और वाशिंगटन में मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि दोनों देश ‘‘ उनकी अहम भूमिका को लेकर सजग हैं’’ और ‘‘ मिलकर काम करेंगे…ताकि हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौती का मिलकर सामना किया जा सके।’’

उन्होंने 2030 तक वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए जी20 द्वारा की गई प्रतिज्ञा को दोहराया। दोनों देश जी20 के सदस्य हैं।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 3:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement