facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी अर्थव्यवस्था का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, जून तिमाही में 2.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी

Advertisement

IMF ने इसी हफ्ते जारी अपने पूर्वानुमान में कहा कि इस साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कुल वृद्धि दर 1.8 प्रतिशत रह सकती है।

Last Updated- July 27, 2023 | 8:33 PM IST
Shutter Stock

अमेरिका में पॉलिसी इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में अर्थव्यवस्था (America Economy) ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2.4 प्रतिशत की दर से वृद्धि की है।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को अप्रैल-जून तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस अवधि में सकल घरेलू उत्पाद (USA GDP) की वृद्धि दर बढ़कर 2.4 प्रतिशत हो गई जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह दो प्रतिशत रही थी।

अमेरिका के लिए अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में तेजी अहम 

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में तेजी आना इस लिहाज से अहम है कि इसका केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पिछले साल से ही मुद्रास्फीति को नीचे लाने के लिए लगातार ब्याज दर में वृद्धि कर रहा है। पिछली 12 बैठकों में से 11 बार दर वृद्धि हुई है।

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को बढ़ाकर 5.25-5.50 प्रतिशत किया 

बुधवार को ही फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को बढ़ाकर 5.25-5.50 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही उसने अगली बैठकों में भी वृद्धि की संभावना को खुला रखा है।

हालांकि ब्याज दर बढ़ाए जाने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मंदी की चपेट में चले जाने की आशंकाएं जताई जाती रही हैं लेकिन इसने अपना जुझारूपन दिखाते हुए इससे काफी हद तक दूर रहने के संकेत दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इसी हफ्ते जारी अपने पूर्वानुमान में कहा कि इस साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कुल वृद्धि दर 1.8 प्रतिशत रह सकती है जो वर्ष 2022 में दो प्रतिशत रही थी। हालांकि मुद्राकोष ने अप्रैल में वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत ही रहने की बात कही थी।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 8:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement