facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव से पहले सर्वे में बाइडन ट्रंप से 10 अंक पीछे, जानें और कौन है टक्कर में

Advertisement

रिपब्लिकन पार्टी की नामांकन प्रक्रिया जनवरी में न्यू हैम्पशायर प्राइमरी और आयोवा कॉकस से आधिकारिक रूप से आरंभ होगी

Last Updated- September 25, 2023 | 10:54 AM IST
America: Biden is 10 points behind Trump in the survey before the presidential elections, know who else is in the race

अमेरिका में मीडिया संस्थानों के नए चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार, 2024 में होने वाले आम चुनावों में लोकप्रियता के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पीछे हैं। ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और ‘एबीसी न्यूज’ के सर्वेक्षण के परिणामों में यह दावा किया गया है।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘ट्रंप को 51 और बाइडन को 42 अंक मिले हैं।’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदारों में ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं।

जनवरी में शुरू हो रही रिपब्लिकन पार्टी की नामांकन प्रक्रिया

रिपब्लिकन पार्टी की नामांकन प्रक्रिया जनवरी में न्यू हैम्पशायर प्राइमरी और आयोवा कॉकस से आधिकारिक रूप से आरंभ होगी। रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के अन्य दावेदारों में से साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर निकी हेली और उद्यमी विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता हालिया सप्ताह में बढ़ी है। इसके बावजूद ट्रंप उनसे बहुत आगे हैं और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके पार्टी का उम्मीदवार बनने की पूरी संभावना है।

बाइडन को क्यों नहीं चाह रहे अमेरिकी ?

‘वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज’ द्वारा रविवार को जारी सर्वेक्षण परिणामों में कहा गया है कि रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकियों का कहना है कि बाइडन के कार्यकाल में उनकी स्थिति खराब हुई है। तीन-चौथाई लोगों का कहना है कि बाइडन की आयु बहुत अधिक हो गई है तथा एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालना उनके लिए संभव नहीं है। उनका कहना है कि पीछे मुड़कर विश्लेषण करने पर ट्रंप बेहतर नजर आते हैं।

बहरहाल, ‘वाशिंगटन पोस्ट’ सर्वेक्षण के नतीजों से असहमत है। अमेरिका के इस प्रमुख समाचार पत्र ने कहा कि सर्वेक्षण के अनुसार ट्रंप बाइडन से 10 अंक से आगे नजर आ रहे है, लेकिन यह परिणाम अन्य सर्वेक्षणों के परिणामों से मेल नहीं खाता क्योंकि अन्य सर्वेक्षणों के अनुसार दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच कड़ा मुकाबला है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 10:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement