facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाइडन और ट्रंप ने अपने-अपने दलों के लिए प्राइमरी चुनाव जीते

Advertisement

फ्लोरिडा में डेमोक्रेट्रिक पार्टी ने अपनी प्राइमरी को रद्द कर दिया और अपने सभी 224 प्रतिनिधियों का समर्थन बाइडन को दे दिया।

Last Updated- March 20, 2024 | 10:04 AM IST
America: Biden is 10 points behind Trump in the survey before the presidential elections, know who else is in the race

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने-अपने दलों के प्राइमरी चुनाव जीत लिए, जिससे इन दोनों नेताओं के बीच इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में फिर से मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है। दोनों ही नेता अपने-अपने दलों के संभाावित उम्मीदवार हैं।

ट्रंप ने एरिजोना, फ्लोरिडा, इलिनोइस, कन्सास और ओहायो में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव आसानी से जीत लिए, वहीं बाइडन ने भी फ्लोरिडा को छोड़ इन राज्यों में हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की है। फ्लोरिडा में डेमोक्रेट्रिक पार्टी ने अपनी प्राइमरी को रद्द कर दिया और अपने सभी 224 प्रतिनिधियों का समर्थन बाइडन को दे दिया।

वहीं, ओहायो में रिपब्लिकन सीनेट प्राइमरी में ट्रंप समर्थित कारोबारी बर्नी मोरेनो ने दो दावेदारों को हरा दिया जिनमें ओहायो के मुख्य निर्वाचन अधिकारी फ्रैंक फ्रैंक लारोस और मैट डोलन शामिल हैं।

ट्रंप फ्लोरिडा के मतदाता हैं और उन्होंने पाम बीच पर स्थित एक मनोरंजन केंद्र में मंगलवार को वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा, “मैंने डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया है।”

ट्रंप ने शनिवार को ओहायो में रैली की जो कई सालों से रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करता रहा है। इस बीच बाइडन मंगलवार को नेवादा और एरिज़ोना के दौरे पर रहे। ये दोनों राज्य दोनों दावेदारों के लिए शीर्ष प्राथमिकता वाले राज्यों में शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 10:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement