facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाइडन की मिस्र, कतर के नेताओं से बंधकों के संबंध में समझौता करने के लिए हमास पर दबाव बनाने की अपील

Advertisement

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि बंधकों की रिहाई के लिए और मानवीय मदद पहुंचाने के लिए अस्थाई युद्ध विराम ही एकमात्र रास्ता है।

Last Updated- April 06, 2024 | 2:20 PM IST
US President Joe Biden
File Photo

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को मिस्र और कतर के नेताओं को पत्र लिखकर उनसे हमास पर इस बात का दबाव बनाने के लिए कहा कि वह इजराइल के बंधकों के संबंध में समझौता करे। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे एक दिन पहले बाइडन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि वह गाजा में छह माह से जारी युद्ध को रोकने के लिए प्रयास दोगुने करें। बाइडन प्रशासन के अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन कुछ बंधकों के परिवार के सदस्यों से सोमवार को मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि अब भी 100 लोग हमास के कब्जे में हैं।

बाइडन ने बंधकों के बारे में इस सप्ताह के अंत में बातचीत के लिए सीआईए निदेशक बिल बर्न्स को काहिरा में तैनात किया है और इसके बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को पत्र लिखे गए हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि बंधकों की रिहाई के लिए और मानवीय मदद पहुंचाने के लिए अस्थाई युद्ध विराम ही एकमात्र रास्ता है।

अधिकारी ने बताया कि बाइडन ने नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत में,‘‘स्पष्ट किया कि अमेरिकी नागरिकों सहित बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर प्रयास किया जाना चाहिए।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने साथ ही किसी समझौते के लिए इजरायली वार्ताकारों को पूरे अधिकार देने के महत्व पर भी चर्चा की।

Advertisement
First Published - April 6, 2024 | 2:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement