facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाइडन, ट्रंप को ‘सुपर ट्यूजडे’ चुनाव में कई सीट पर जीत,राष्ट्रपति चुनाव में फिर हो सकता है मुकाबला

Advertisement

US Presidential Election 2024: राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदारों में शुमार 81 वर्षीय बाइडन और 77 वर्षीय ट्रंप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।

Last Updated- March 06, 2024 | 9:52 AM IST
Donald Trump (1)

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश भर के अनेक राज्यों में हुए ‘सुपर ट्यूजडे’ चुनाव में कई सीट पर जीत हासिल की है। ‘सुपर ट्यूजडे’ के नतीजों के बाद ट्रंप की आखिरी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली पर दौड़ से हटने का दबाव बढ़ सकता है।

‘सुपर ट्यूजडे’ में अलास्का और कैलिफ़ोर्निया से लेकर वर्मोंट और वर्जीनिया तक 16 राज्यों और एक क्षेत्र में चुनाव हुए। इसमें सैकड़ों डेलिगेट्स (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) के मत प्राप्त होते हैं। ‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं।

बाइडन और ट्रंप ने मेन, ओक्लाहोमा, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलाइना और टेनेसी में जीत हासिल की। बाइडन ने मैसाचुसेट्स, वर्मोंट और आयोवा में डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनावों में भी जीत हासिल की है। राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदारों में शुमार 81 वर्षीय बाइडन और 77 वर्षीय ट्रंप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दोनों नेता अपनी-अपनी उम्र को लेकर उठ रहे सवालों और जनता के बीच लोकप्रियता में व्यापक कमी के बावजूद पार्टियों पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

ट्रंप ने मंगलवार को ‘फॉक्स एंड एम्प फ्रेंड्स’ में कहा था, ”हमें बाइडन को हराना होगा….वह (बाइडन) इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं।” वहीं बाइडन ने अपने एक-दो रेडियो साक्षात्कार में ट्रंप के हमलों का जवाब देते हुए अश्वेत मतदाताओं से मिल रहे समर्थन का जिक्र किया, जिन्होंने 2020 में उनके गठबंधन को मजबूत बनाने में मदद की थी। बाइडन ने कहा, ”अगर हम ये चुनाव हारते हैं तो आपको एक फिर डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल के साथ जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।”

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 9:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement