facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

APEC की बैठक से इतर चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग से नवंबर में मुलाकात की संभावना: बाइडन

Advertisement

बाइडन और शी चिनपिंग ने इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी।

Last Updated- October 07, 2023 | 1:40 PM IST
US President Joe Biden

America China: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि अगले माह सैन फ्रांसिस्को में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन से इतर वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं।

बाइडन ने चीन के नेता के साथ मुलाकात के बारे में संवाददाताओं की ओर से पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘अभी ऐसी मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन इसकी संभावना है।’

बाइडन और शी ने इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी।

दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात को लेकर चल रही बातचीत

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों नेताओं के बीच शीघ्र ही कोई बैठक होगी। प्रशासन के अधिकारी चीनी पक्ष को बैठक के लिए राजी करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Also Read: इजराइल ने गाजा के रॉकेट हमले के बाद जारी किया ‘युद्ध के लिए तैयार रहने’ का अलर्ट

अमेरिका-चीन के बीच हैं कई तनाव

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कई मुद्दों को लेकर संबंधों में तनाव है। बाइडन प्रशासन ने इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में घुसे चीन के एक जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था। चीन सरकार ने वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो के ईमेल हैक किए थे।

अमेरिकी सरकार ने चीन को उन्नत कंप्यूटर चिप के निर्यात पर भी रोक लगा दी है। यूक्रेन में रूस के युद्ध और ताइवान जलडमरूमध्य में चीन की बढ़ती आक्रामकता ने भी दोनों देशों के बीच मतभेद बढ़ाए हैं।

आपसी सहयोग की दरकार

मतभेदों के बावजूद हाल में दोनों तरफ से संबंधों को सुधारने के प्रयास तेज किए गए हैं। वाशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने सैन फ्रांसिस्को में बाइडन और शी के बीच बैठक की संभावनाओं के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने एक बयान में कहा कि दोनों देश ‘द्विपक्षीय बातचीत को लेकर संपर्क में हैं।’

Also Read: India Canada Row: कनाडा ने अपने राजनयिकों को भारत से बुलाया वापस, मलेशिया और सिंगापुर भेजा

पेंग्यू ने कहा, ‘चीन और अमेरिका को एक ही दिशा में काम करने, बाधाओं को दूर करने तथा ठोस कदम उठाकर मतभेदों को दूर करने की जरूरत है। दोनों को आपस में बातचीत करने और सहयोग बढ़ाने के उपाय तलाशने की भी आवश्यकता है।’

Advertisement
First Published - October 7, 2023 | 1:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement