facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाइडन ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया, ट्रंप की निंदा की

Advertisement

अमेरिका का राष्ट्रपति हर साल संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करता है जिसे ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ या ‘एसओटीयू’ संबोधन के नाम से जाना जाता है।

Last Updated- March 08, 2024 | 11:55 AM IST
U.S. President Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के दौरान अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करते हुए उनसे ‘‘आक्रोश और प्रतिशोध’’ को खारिज करने की अपील की और उन्हें सचेत किया कि देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रंप एक ‘‘खतरनाक विकल्प’’ साबित होंगे।

अमेरिका का राष्ट्रपति हर साल संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करता है जिसे ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ या ‘एसओटीयू’ संबोधन के नाम से जाना जाता है।

बाइडन ने इस बार ऐसे समय में ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन दिया है जब वह आठ महीने बाद फिर से राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए चुनावी मैदान में होंगे। बाइडन (81) ने कहा, ‘‘मेरे जीवन ने मुझे स्वतंत्रता और लोकतंत्र को अपनाना सिखाया है।’’

उन्होंने ट्रंप का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भविष्य उन आधारभूत मूल्यों पर आधारित है जिन्होंने अमेरिका को परिभाषित किया है: ईमानदारी, शालीनता, गरिमा, समानता, सबका सम्मान करना, हर किसी को उचित मौका देना, नफरत को नहीं पालना। मेरी उम्र के कुछ अन्य लोग एक अलग कहानी देखते हैं: आक्रोश और प्रतिशोध की एक अमेरिकी कहानी। मैं ऐसा नहीं हूं।’’

राष्ट्रपति ने बुनियादी ढांचे और विनिर्माण संबंधी अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया और संसद पर यूक्रेन को अधिक सहायता देने, प्रवासियों संबंधी सख्त नियम बनाने एवं दवाओं की कीमत कम करने को मंजूरी देने के लिए दबाव डाला। बाइडन ने देश के लिए एक आशावादी भविष्य की तस्वीर पेश की लेकिन साथ ही सचेत किया कि देश और विदेश में वह जो प्रगति देख रहे हैं, वह ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने पर खतरे में पड़ जाएगी।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 11:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement