facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाइडन, शी की हालिया बैठक से अमेरिका-चीन संबंधों में कुछ प्रगति नजर आई है: अमेरिकी मीडिया

Advertisement

बाइडन और चिनफिंग ने बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन से इतर मुलाकात की।

Last Updated- November 17, 2023 | 5:35 PM IST
FILE PHOTO: U.S. President Joe Biden meets with Chinese President Xi Jinping on the sidelines of APEC summit, in Woodside

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच हालिया शिखर वार्ता एक सफलता की तरह लगती है और यह दोनों देशों के संबंधों में मामूली लेकिन गौर करने लायक बदलाव को दर्शाती है। अमेरिकी मीडिया में आई खबरों में यह कहा गया है।

बाइडन और चिनफिंग ने बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन से इतर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच चार घंटे चली बैठक के दौरान, उन्होंने चीन द्वारा ‘फेंटेनाइल’ नामक दवा पर कार्रवाई करने, सैन्य संचार बहाल करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा शुरू करने पर सहमति जताई।

बैठक के एक दिन बाद, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में प्रकाशित खबर में कहा गया, “ राष्ट्रपति बाइडन ने बुधवार को जब राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की, तो दोनों देशों के बीच संबंधों में मामूली लेकिन गौर करने योग्य बदलाव हुआ। दोनों देश पिछले कुछ वर्षों में अधिकांश समय एक-दूसरे की निंदा करने, और प्रतिबंध लगाने में उलझे रहे थे।”

हालांकि, ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने शिखर वार्ता पर एक अलग विचार प्रकट किया है। इसके संपादकीय के अनुसार, “अमेरिका और चीन के बीच संबंध इतने निचले स्तर पर पहुंच गए हैं कि राष्ट्रपति बाइडन की बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात को एक सफलता के तौर पर देखा गया। औपचारिक समझौतों की घोषणा के बावजूद यह वार्ता खाना-पूर्ति जैसी लगती है। नियमित संवाद, संघर्ष से बेहतर है।”

संपादकीय के अनुसार, “अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच आमने-सामने की बैठक बहाल होना महत्वपूर्ण है। बाइडन ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि दोनों नेताओं ने जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे को फोन करने पर सहमति जताई है।”

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 5:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement