facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cipher मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम Imran Khan को तगड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा

Advertisement

Cipher Case: Imran Khan के साथ उनके सहयोगी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी 10 साल की सजा हुई है। 

Last Updated- January 30, 2024 | 2:04 PM IST
Pakistan ex-PM Imran Khan
File Photo: Former Pakistani prime minister Imran Khan

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान (Former Pakistani prime minister Imran Khan) को पाकिस्तान की अदालत ने विवादास्पद सिफर मामले (Cipher case) में 10 साल की जेल की सजा दी है।

इमरान के साथ उनके सहयोगी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी 10 साल की सजा हुई है।

पाकिस्तान की सरकारी मीडिया और पीटीआई के एक प्रवक्ता ने इमरान खान और शाह महमूद क़ुरैशी को जेल की सज़ा की पुष्टि की है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रवक्ता जुल्फिकार बुखारी के अनुसार, अदालत ने रावलपिंडी के गैरीसन शहर की एक जेल में फैसले की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Pakistan: कराची में चुनावी हिंसा में एक की मौत, 25 घायल

जेल में बंद हैं Imran Khan

पीटीआई चीफ इमरान खान इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। और वहीं पर इस मामले में फैसला सुनाया गया।

आम चुनाव से पहले इमरान खान को बड़ा झटका

पाकिस्तान की स्पेशल कोर्ट के इस फैसले ने इमरान खान के लिए मुश्किलें बड़ा दी हैं, क्योंकि वो पाकिस्तान में आम चुनाव लड़ना चाह रहते थे। इस फैसले के आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब PTI के दोनों नेता चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव, निगरानी के लिए राष्ट्रमंडल की पर्यवेक्षक टीम आएगी

हालांकि, अभी भी इमरान खान और उनके सहयोगी ऊपरी अदालत में अपील कर सकते हैं। बता दें कि चुनाव से ठीक पहले इमरान खान की पार्टी से उसका चुनाव चिन्‍ह ‘बल्‍ला’ भी ले लिया गया था।

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. गुडलक जोनाथन के नेतृत्व में राष्ट्रमंडल की 13 सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम देश की चुनावी प्रक्रिया का स्वतंत्र और व्यापक मूल्यांकन करने आएगी।

राष्ट्रमंडल सचिवालय के मीडिया और जनसंपर्क मामलों के प्रभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। पाकिस्तान में आम चुनाव के तहत आठ फरवरी को मतदान होगा और करीब 12.8 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 2:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement