facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल-हमास और अन्य वैश्विक संकट को देखते हुए G7 राष्ट्रों में एकजुटता जरूरी : ब्लिंकन

Advertisement

बैठक का मुख्य एजेंडा सात अक्टूबर को हमास के अभूतपूर्व एवं अप्रत्याशित हमले के बाद इजराइल की प्रतिक्रिया के कारण उत्पन्न मानवीय संकट और गाजा में महीने भर से जारी संघर्ष रहा।

Last Updated- November 08, 2023 | 7:39 PM IST
Antony Blinken

तोक्यो में बुधवार को G7 देशों के औद्योगिक प्रतिनिधियों ने बैठक के दौरान इजराइल-हमास युद्ध पर एकजुट रुख अपनाने के लिए प्रयास किया वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और अन्य वरिष्ठ राजनयिक पश्चिम एशिया में लगातार गहराते जा रहे मानवीय संकट को रोकने तथा युद्ध खत्म करने के तरीके तलाशने में जुटे हैं।

इजराइल-हमास युद्ध रहा चर्चा का मुख्य विषय

G7 विदेश मंत्रियों की दूसरे व अंतिम दिन की वार्ता में विभिन्न वैश्विक संकट पर बातचीत हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा सात अक्टूबर को हमास के अभूतपूर्व एवं अप्रत्याशित हमले के बाद इजराइल की प्रतिक्रिया के कारण उत्पन्न मानवीय संकट और गाजा में महीने भर से जारी संघर्ष रहा।

साथ ही बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, उत्तर कोरिया परमाणु व मिसाइल कार्यक्रम और चीन की क्षेत्रीय विवाद को लेकर अपने पड़ोसियों के साथ बढ़ती आक्रमकता जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई। पश्चिम एशिया का तूफानी दौरा करने बाद तोक्यो पहुंचे ब्लिंकन ने कहा कि इजराइल में युद्ध पर एक स्पष्ट रुख बहुत ही जरूरी है ठीक वैसे ही, जैसे यूक्रेन और अन्य बड़े मुद्दों पर राजनयिकों ने किया।

Also read: ब्लिंकन का पश्चिम एशिया का दौरा संपन्न, कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया

ब्लिंकन ने जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के साथ मुलाकात की

मंत्री भी गाजा को लेकर मतभेदों को गहराने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। ब्लिंकन ने जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के साथ मुलाकात करने के बाद जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा से कहा, ”इस संकट की घड़ी में जी7 राष्ट्रों के लिए एक साथ आने और एक स्वर में आवाज उठाने के लिए यह एक बहुत ही जरूरी क्षण है, जैसा कि हम करते आए हैं।”

तोक्यो में ब्लिंकन और ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और इटली के विदेश मंत्री पश्चिम एशिया की सीमा पर पहले से ही बेहद कमजोर हो चुके सुरक्षा हालात को और अधिक अस्थिरता की ओर जाने से बचाने के उद्देश्य से गाजा युद्ध रोकने के लिए साझा आधार तलाशने की कोशिश करेंगे।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement