facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश में यात्रियों को ले जा रही नौका पलटी, आठ की मौत, कई घायल

Advertisement

हादसे के समय नौका पर 46 लोग सवार थे। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है ।

Last Updated- August 06, 2023 | 9:07 PM IST
Tamil Nadu starts fitting ISRO-developed transponders in boats

बांग्लादेश में पद्मा नदी की एक शाखा में एक नौका रेत लदे जहाज से टकारा जाने के बाद डूब गयी, जिससे इस घटना में तीन बच्चों समेतnb  आठ लोगों की मौत हो गयी। हादसे के समय नौका पर 46 लोग सवार थे। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है ।

लोउहाजंग दमकल केंद्र के अधिकारी कैस अहमद ने बताया कि यह हादसा अनुसार, यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुंशीगंज जिले में हुआ।

ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र ने अहमद के हवाले से कहा, ”अब तक आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं जिसमें से चार को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। एक बच्चे समेत दो शव नदी के किनारे पर हैं।”

दमकल विभाग और नागरिक सुरक्षा ने रविवार सुबह लापता लोगों के लिए बचाव अभियान पुनः आरंभ किया जिसे बीती रात करीब दो बजे खराब मौसम और नदी में तेज बहाव के कारण रोक दिया गया था। हादसे में मारे गये लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। इनमें तीन बच्चे, दो महिला और एक पुरुष है।

बीडीन्यूज.कॉम ने मुंशीगंज के पुलिस अधीक्षक असलम खान के हवाले से बताया कि सिराजदीखान के यात्री नाव पर दिन भर के लिए पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। असलम ने बताया कि यात्रियों में से अधिकतर लोग तैरकर तट पर आ गए।

बांग्लादेश सैकड़ों नदियों से घिरा हुआ है जिसमें नाव और जहाजों से जुड़ी दुर्घटनाओं में हर साल सैकड़ों लोग मर जाते हैं। इसका मुख्य कारण नौकाओं में अत्यधिक भीड़ और खराब सुरक्षा मानक हैं।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 9:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement