facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल में फंस गई थी बॉलीवुड एक्टर Nusrat Bharucha, सुरक्षित लौटीं भारत….चेहरे पर दिखी टेंशन

Advertisement

नुसरत हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इजराइल गईं थीं। यह फिल्म महोत्सव 28 सितंबर से सात अक्टूबर तक चला।

Last Updated- October 08, 2023 | 11:07 PM IST
Nusrat Bharucha

Israel-Hamas War: इजराइल पर हमास के चरमपंथियों के हमले के कारण वहां फंसी हुई अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) रविवार को सुरक्षित भारत वापस आ गयीं।

नुसरत (38) अपराह्न करीब 2.30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकलीं। भावुक नुसरत भरूचा ने हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र मीडियाकर्मियों से उन्हें ‘कुछ समय’ देने का अनुरोध किया।

हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने गईं थीं इजराइल 

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ मुझे थोड़ा वक्त दीजिये।’’ हवाई अड्डे पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने नुसरत को मीडियाकर्मियों से बचाते हुए उनकी कार तक पहुंचाया। नुसरत हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इजराइल गईं थीं। यह फिल्म महोत्सव 28 सितंबर से सात अक्टूबर तक चला।

नुसरत भरूचा को ‘प्यार का पंचनामा’ सीरीज, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘छोरी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले, भरूचा के प्रचार का काम देखने वालों ने बताया था कि वह सुरक्षित हैं और भारत लौट रही हैं।

हमास के चरमपंथियों ने शनिवार को एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान इजराइल पर अप्रत्याशित हमला कर दिया, जिसमें 26 सैनिकों समेत कम से कम 300 लोगों की मौत हो गयी और कई लोगों को बंधक बना लिया गया। गाजा में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गयी।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 5:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement