facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan में पुलिस के गश्ती दल के पास बम धमाका, 5 लोगों की मौत; कई घायल

Advertisement

जिला पुलिस अधिकारी अबदुर राउफ कईसरानी ने बताया कि धमाके में दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग मारे गए जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए।

Last Updated- November 03, 2023 | 5:38 PM IST
Pakistan Blast image

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस के एक गश्ती दल के पास हुए बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 24 लोग घायल हो गए।

पुलिस के खिलाफ हो रहे हमलों में यह नवीनतम घटना है। बम धमाका, डेरा इस्माइल खान शहर में पुलिस के गश्ती दल के करीब हुआ।

जिला पुलिस अधिकारी अबदुर राउफ कईसरानी ने बताया कि धमाके में दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग मारे गए जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए।

कईसरानी ने बताया कि पुलिस को इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत से रोका नहीं जा सकता और वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने धमाके की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और कट्टरवादी बताया है। तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान के बीते वर्ष नवंबर में सरकार के साथ अपना संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद देश में हाल के महीनों में आतंकवादी गतिविधियों खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ोतरी देखी गई है।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 5:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement