facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Brazil plane crash: ब्राजील विमान दुर्घटना में सभी 62 मृतकों के अवशेष बरामद, बचाव अभियान समाप्त

Advertisement

विमानन कंपनी वेपास ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ‘एटीआर72’ विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

Last Updated- August 11, 2024 | 10:44 AM IST
62 killed in passenger plane crash in Brazil
62 killed in passenger plane crash in Brazil

ब्राजील के साओ पाउलो प्रांत में शुक्रवार को हुए विमान हादसे में मारे गए सभी 62 लोगों के अवशेष बरामद होने के साथ ही बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया। मृतकों के परिजन अपने प्रियजनों की शिनाख्त करने और उन्हें दफनाने के लिए साओ पाउलो पहुंच रहे हैं।

विमानन कंपनी वेपास ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ‘एटीआर72’ विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। उसने बताया कि विमान ग्वारूलोस में साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था, तभी यह विन्हेडो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कंपनी ने पहले बताया था कि उसके विमान में 62 यात्री सवार थे, लेकिन बाद में उसने संख्या को संशोधित कर 61 कर दिया और शनिवार सुबह एक बार फिर संख्या बढ़ा दी, जब उसने पाया कि कॉन्स्टेंटिनो माइया नामक यात्री का नाम उसकी मूल सूची में नहीं था। साओ पाउलो सरकार ने एक बयान में कहा कि बचाव अभियान शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6.30 बजे समाप्त हो गया।

उसने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने विमान के पायलट और सह-पायलट के शवों की पहचान कर ली है तथा मलबे से 34 पुरुषों व 28 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। ब्राजील के अधिकारियों ने शुक्रवार को सभी शव मुर्दाघर में स्थानांतरित कर दिए और परिजनों से मृतकों की पहचान करने में मदद के लिए किसी भी चिकित्सकीय जांच, एक्स-रे या दंत परीक्षण की रिपोर्ट लाने को कहा।

शवों की पहचान करने के लिए खून की जांच भी की गई। विन्हेडो में शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए साओ पाउलो के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव गिलहर्मे डेर्राइट ने कहा कि विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ बरामद कर लिया गया है, जो स्पष्टतः संरक्षित अवस्था में है। ब्राजील की वायुसेना ने शनिवार को बताया कि विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स राजधानी ब्रासीलिया स्थित विश्लेषण प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।

उसने कहा कि हमें उम्मीद है कि 30 दिनों के भीतर जांच के नतीजे सामने आ जाएंगे।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 10:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement