facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिक्स एक सकारात्मक स्थिर शक्ति है : चीन

Advertisement

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर तक रूस के शहर कज़ान में आयोजित किया जाएगा जिसमें अब पांच अतिरिक्त सदस्य शामिल हो गए हैं।

Last Updated- October 21, 2024 | 10:31 PM IST
The significance of Xi Jinping's absence at the G20

रूस में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले चीन ने सोमवार को कहा कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला यह समूह बहुपक्षवाद को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध एक सकारात्मक और स्थिर शक्ति बना हुआ है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर तक रूस के शहर कज़ान में आयोजित किया जाएगा जिसमें अब पांच अतिरिक्त सदस्य मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित अन्य नेता इसमें भाग लेंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने संवाददाताओं से ब्रिक्स के संबंध में चीन के दृष्टिकोण के बारे में कहा, ‘मैं पुनः पुष्टि करना चाहता हूं कि यह ब्रिक्स सहयोग की शुरुआत का वर्ष है।’

उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन ब्रिक्स के विस्तार के बाद पहला शिखर सम्मेलन है, जिसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का व्यापक ध्यान आकर्षित किया है।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement