facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BRICS Summit : 6-7 जुलाई को ब्राजील के रियो-डी-जेनेरो में, भारत है संस्थापक देशों में से

Advertisement

इस बार BRICS Summit में वैश्विक शासन सुधार को बढ़ावा देने एवं ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित होगा

Last Updated- February 16, 2025 | 5:49 PM IST
Brics

ब्राजील की सरकार ने शनिवार को कहा कि अगला BRICS Summit छह और सात जुलाई को रियो डी जेनेरियो में होगा। ब्राजील सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ब्राजील विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगा और वैश्विक शासन सुधार को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

ब्रिक्स की स्थापना 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने की थी। पिछले साल इसमें ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को भी शामिल किया गया। सऊदी अरब को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। तुर्किये, अजरबैजान और मलेशिया ने औपचारिक रूप से सदस्यता के लिए आवेदन किया है और कई अन्य देशों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। ब्राजील ने कहा कि साझेदार देशों को भी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है तथा सदस्यों के बीच आम सहमति होने पर वे अन्य बैठकों में भी भाग ले सकते हैं।

ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा ने कहा, ‘‘हम विकास, सहयोग और इन देशों के सभी लोगों के जीवन में सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।’’ इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ब्रिक्स देश अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने के लिए काम करते हैं तो वे उन पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। ब्रिक्स नेताओं ने डॉलर से स्वतंत्र वैकल्पिक भुगतान प्रणाली स्थापित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BS Special: मुश्किल में है Chinese Economy…पढ़ें विस्तार से

Video: Budget 2025: चीनी ड्रैगन की भारत के 8 लाख 60 हजार करोड़ के धंधे पर काली नजर

PM Modi France Visit: जानें, पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर हर बात, विस्तार से…

 

Advertisement
First Published - February 16, 2025 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement