facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन: फलस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन के दौरान चार पुलिस अधिकारी घायल, 29 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Advertisement

यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब PM ऋषि सुनक और गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने विरोध प्रदर्शन के दौरान चरमपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Last Updated- November 05, 2023 | 6:29 PM IST
Representative Image

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा भीड़ में की गई आतिशबाजी के दौरान चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने नस्लीय भावना से प्रेरित अपराधों के संदेह में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि शनिवार को हजारों लोगों ने इजराइल-गाजा संघर्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 1,300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने विरोध प्रदर्शन के दौरान चरमपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। अगले सप्ताहांत ब्रिटेन में युद्धविराम दिवस के मौके पर चरमपंथियों ने विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस की कमांडर करेन फिंडले ने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि चरमपंथियों के विभिन्न समूहों ने फिर से वही काम किया जिसका लंदन में कोई स्थान नहीं है, और हम इससे मजबूती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह आतिशबाजी अधिकारियों को निशाना बनाकर की गयी थी, जिसमें चार अधिकारी घायल हो गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मुख्य विरोध प्रदर्शन से अलग हुए समूहों पर तेजी से काबू पाया। अधिकारियों ने अपने पास मौजूद शक्तियों का बेहतर उपयोग करते हुए, आगे व्यवधान को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। इस प्रभावी कदम ने सुनिश्चित किया कि लंदनवासी अपना दैनिक काम करने में सक्षम हों।’’

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 6:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement