facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एफटीए क्रियान्वयन को गोयल पहुंचे ब्रिटेन

Advertisement

करीब साढ़े तीन साल तक चली लंबी और गहन वार्ता के बाद पिछले महीने भारत और ब्रिटेन ने व्यापार करार को मूर्त रूप दिया था

Last Updated- June 18, 2025 | 11:47 PM IST
Piyush Goyal
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यवसाय एवं कारोबार मंत्री जॉनथन रेनॉल्ड्स दोनों देशों के बीच चल रही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही एफटीए को मूर्त रूप देने एवं इसके क्रियान्वयन के लिए एक स्पष्ट समयबद्ध रोडमैप तैयार करेंगे।

इसके लिए पीयूष गोयल 18 से 19 तक ब्रिटेन का दौरा करेंगे। वाणिज्य विभाग ने आज कहा, ‘इस यात्रा का उद्देश्य ब्रिटेन के साथ भारत की आर्थिक एवं व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने पर भारत के रणनीतिक ध्यान को दर्शाना है। खासकर तब जब दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को पूरा करने की घोषणा की है।’

करीब साढ़े तीन साल तक चली लंबी और गहन वार्ता के बाद पिछले महीने भारत और ब्रिटेन ने व्यापार करार को मूर्त रूप दिया था, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक एवं आर्थिक संबंध को बढ़ावा मिलेगा। मगर इस करार के क्रियान्वयन में थोड़ा वक्त लग सकता है।

अधिकारियों ने पिछले महीने बताया था कि समझौते के क्रियान्वयन में 15 महीने से अधिक का समय लग सकता है। दोनों पक्षों ने समझौते के कानूनी प्रक्रियाओं की जांच शुरू कर दी है और इसे पूरा होने में करीब दो महीने और लगेंगे। उसके बाद करार पर हस्ताक्षर किया जाएगा। हालांकि, भारत को इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी लेनी होगी और ब्रिटेन को इसे संसद से पारित करना होगा, जिसमें करीब एक साल का समय लगने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया है, ‘ऐसे वक्त में जब वैश्विक व्यापार की गतिशीलता में बदलाव आ रहा है गोयल की यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय वार्ताओं को आगे बढ़ाना है। इसके अलावा उभरते अवसरों का लाभ उठाना एवं एक दूरदर्शी, मजबूत और पारस्परिक तौर पर लाभकारी आर्थिक रिश्ते के लिए एक दमदार आधार रखना है।’

मंत्री ब्रिटेन की चांसलर ऑफ द एक्सचेकर रेचल रीव्स से भी मुलाकात करेंगे और इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक प्राथमिकताओं, वित्तीय सहयोग एवं निवेश को आसान बनाने पर चर्चा की जाएगी। वह रचनात्मक उद्योग एवं नवाचार आधारित क्षेत्रों में सहयोग का पता लगाने के वास्ते संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री लिसा नंदी से भी मुलाकात करेंगे।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement