facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन ने शुरू किया ई-वीजा परिवर्तन अभियान, भारतीयों सहित सभी से की इसे अपनाने का अपील

Advertisement

अधिकतर बीआरपी इस वर्ष के अंत तक समाप्त हो जाएंगे। उन्हें कई चरण में ऑनलाइन प्रणाली में लाया जा रहा है।

Last Updated- September 18, 2024 | 4:57 PM IST
Two special category visas introduced for foreign students विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा शुरू

ब्रिटेन ने बुधवार को एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों से आग्रह किया गया कि वे आव्रजन दस्तावेज का उपयोग करने के बजाए ई-वीजा को अपनाएं।

ब्रिटेन की सीमा एवं आव्रजन प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल बनाने की योजना के तहत भौतिक बायोमिट्रिक निवास परमिट (बीआरपी) या बायोमिट्रिक निवास कार्ड (बीआरसी) का इस्तेमाल करने वालों को अगले वर्ष तक पूरी तरह से ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा।

अधिकतर बीआरपी इस वर्ष के अंत तक समाप्त हो जाएंगे। उन्हें कई चरण में ऑनलाइन प्रणाली में लाया जा रहा है।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय में प्रवासन एवं नागरिकता मंत्री सीमा मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘‘जिन लोगों के पास आव्रजन दस्तावेज हैं, उनसे आग्रह है कि वे ई-वीजा अपनाने के लिए तत्काल कदम उठाएं और जिन लोगों को सलाह और सहायता की आवश्यकता है मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहती हूं कि उन्हें सारी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।’’

गृह मंत्रालय ने कहा,‘‘ ईवीजा अपनाना निशुल्क और बेहद सरल है। यह ग्राहकों को ज्यादा सुविधा प्रदान करता है, किफायती है और ब्रिटेन की सीमा एवं आव्रजन प्रणाली को सुरक्षा प्रदान करता है। ईवीजा खो नहीं सकता, चोरी नहीं हो सकता या इससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इस प्रणाली को अपनाने से उपभोक्ता के मौजूदा अधिकार या आव्रजन स्थिति में कोई बदलाव, प्रभाव या कमी नहीं आएगी।’’

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement