facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन: भारतीय मूल के अपराधियों के गिरोह पर कार्रवाई, भविष्य में अपराध रोकने की कोशिश

Advertisement

ब्रिटेन में भारतीय मूल के अपराधियों का गिरोह पकड़ा गया, जेल से छूटने के बाद भी होगी निगरानी

Last Updated- February 14, 2024 | 7:27 PM IST
UK Flag

ब्रिटेन के अधिकारियों ने भारतीय मूल के अपराधियों के गिरोह के नौ सदस्यों के खिलाफ गंभीर अपराध रोकथाम आदेश (एससीपीओ) के तहत कार्रवाई की है। इस गिरोह के ये सदस्य सामान व प्रवासियों की तस्करी के दोषी पाए गए हैं। ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि एससीपीओ कार्रवाई से उन्हें भविष्य में अपराध करने से रोकने में मदद मिलेगी।

दोषियों की पहचान स्वंदर ढल (38), जसबीर कपूर (36), दिलजान मल्होत्रा (48), चरण सिंह (46), वलजीत सिंह (35), जसबीर ढाल सिंह (33), जगिंदर कपूर (48), जे. कपूर (51) और अमरजीत अलबदीस (32) के तौर पर हुई है और राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एसीए) के तहत उनकी गतिविधियों को सीमित कर दिया जाएगा ताकि वे गंभीर और संगठित अपराधों में फिर से शामिल नहीं सकें।

संगठित अपराध समूह के सदस्य के तौर पर उन्हें हाल में सूटकेस में छिपाकर 1.55 करोड़ पौंड ब्रिटेन से दुबई ले जाने का और देश में 17 प्रवासियों की तस्करी करने की कोशिश का दोषी ठहराया गया था और उन्हें अपराध के लिए जेल की सज़ाएं दी गई हैं।

दोषियों के जेल से छूटने के बाद एससीपीओ की कार्रवाई उनपर प्रभावी होगी जिसके तहत उनपर वित्तीय, संपत्ति तथा बैंक खातों से संबंधित तथा अंतरराष्ट्रीय यात्रा टिकट खरीदने की पाबंदियां होंगी। एनसीए की जेल और आजीवन प्रबंधन इकाई की प्रमुख एलिसन एबॉट ने कहा कि कई पेशेवर अपराधी जेल की सज़ा पूरी होने के बाद दोबारा से जुर्म करने लग जाते हैं, ऐसे में उन्हें भविष्य में अपराध करने से रोकने के लिए यह कार्रवाई बहुत अहम है।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 7:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement