facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन के Deputy PM डोमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों पर धौंस जमाने का लगा आरोप

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 3:25 PM IST
UK PM Rishi Sunak's Deputy Dominic Raab resigns over bullying allegations

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के करीबी सहयोगी और उप प्रधानमंत्री (Deputy Prime Minister) डोमिनिक राब ने इन आरोपों के बीच शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया कि वह ब्रिटिश सरकार के विभिन्न विभागों में काम करते हुए कर्मचारियों पर धौंस दिखाते थे।

विभिन्न लोक सेवकों ने गुरुवार को आरोप लगाए थे और इस मामले में स्वतंत्र रिपोर्ट सुनक को सौंप दी गई है।

ब्रिटेन के न्याय मंत्री राब पर तभी से फैसले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। राब (49) ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा साझा किया और कहा कि उनके आचरण संबंधी रिपोर्ट में उनके खिलाफ दो दावों को कायम रखा गया है।

हालांकि, राब ने उन्हें त्रुटिपूर्ण बताया और कहा, ‘मैं जांच रिपोर्ट को स्वीकार करने को बाध्य हूं, लेकिन इसमें मेरे खिलाफ दो दावों को छोड़कर बाकी को खारिज कर दिया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘मेरा यह भी मानना है कि दोनों प्रतिकूल निष्कर्ष भी त्रुटिपूर्ण हैं और अच्छी सरकार के आचरण के मामले में खतरनाक मिसाल पेश करते हैं।’

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement