facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Britain की इकोनॉमिक ग्रोथ को लगा झटका, जुलाई में 0.5 प्रतिशत घटी

Advertisement

हालांकि, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट से इसके मंदी में चले जाने की आशंका को अधिकतर अर्थशास्त्रियों ने खारिज किया है।

Last Updated- September 13, 2023 | 7:28 PM IST
World in partial recession- यूरोप की इकॉनमी

Britain Economy: ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था जुलाई के महीने में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने और बेमौसम की बरसात से हुए नुकसान की वजह से 0.5 प्रतिशत घट गई। ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक, जुलाई महीने में अर्थव्यवस्था का आकार एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले आधा प्रतिशत घट गया। सांख्यिकी कार्यालय ने इस गिरावट के लिए जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े असर और बहुत अधिक बारिश होने से आर्थिक गतिविधियों में आई नरमी को जिम्मेदार बताया। इसके पहले जून में तेजी का माहौल रहा था।

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट से इसके मंदी में चले जाने की आशंका को अधिकतर अर्थशास्त्रियों ने खारिज किया है। उनका कहना है कि मासिक वृद्धि आंकड़े ऊपर-नीचे होने के बावजूद वृद्धि में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

आईएनजी में विकसित बाजारों के विशेषज्ञ अर्थशास्त्री जेम्स स्मिथ ने कहा, “ब्रिटेन में मंदी को नकारा नहीं जा सकता है लेकिन अर्थव्यवस्था अब भी आंशिक रूप से ही लेकिन बढ़ रही है।”

जुलाई में वृद्धि दर घटने के बावजूद वित्तीय बाजारों को लग रहा है कि बैंक ऑफ इंगलैंड अगले हफ्ते एक बार फिर नीतिगत ब्याज दर बढ़ा सकता है। मुद्रास्फीति का 6.8 प्रतिशत पर रहना इसके पीछे एक बड़ी वजह है।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement