facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन की गृह मंत्री ने इजराइल-गाजा संघर्ष को लेकर देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को ‘नफरती मार्च’ बताया

Advertisement

Israel Hamas War: भारतीय मूल की सुएला ने सोमवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की अध्यक्षता में आपातकालीन सुरक्षा बैठक के बाद बोल रही थीं।

Last Updated- October 31, 2023 | 7:41 PM IST
UK's Suella Braverman hits out at ‘hate marches' amid Israel-Gaza conflict

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने इजराइल-गाजा संघर्ष को लेकर देश में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को ‘नफरती मार्च’ करार देते हुए कहा कि ‘घृणित’ तत्वों से निपटने के लिए जरूरत पड़ने पर वह आतंकवाद रोधी कानून को बदलने में संकोच नहीं करेंगी।

भारतीय मूल की सुएला ने सोमवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की अध्यक्षता में आपातकालीन सुरक्षा बैठक के बाद बोल रही थीं। उन्होंने पुष्टि की कि ब्रिटेन के संयुक्त आतंकवाद विश्लेषण केंद्र (जेटीएसी) के साथ अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से देश के खतरे के स्तर को ‘गंभीर’ बनाए रखने पर सहमति हुई है, जिसका अर्थ है कि हमले की आशंका बनी हुई है। सुएला ने पुलिस से आह्वान किया कि वह यहूदी विरोधी भावना को कतई बर्दाश्त नहीं करने का रुख बनाए रखे।

पिछले दिनों लंदन और अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा, ‘मेरे विचार से, उन मार्च का वर्णन करने का एक ही तरीका है- वे नफरती मार्च हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले कुछ दिनों में देखा है कि यहूदी लोगों के नरसंहार के बाद अब हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं और वे नक्शे से इजराइल को मिटाने के लिए नारे लगा रहे हैं।’

सुएला ने कहा, ‘हम अपने कानूनों की समीक्षा करते रहते हैं। अगर कानून में बदलाव की कोई जरूरत है, जैसा कि हमने ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ प्रदर्शन को लेकर किया था, तो मैं कदम उठाने में संकोच नहीं करूंगी।’

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement