facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Britain के किंग चार्ल्स III को हुआ कैंसर, दुनियाभर के नेताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Advertisement

फिलहाल यह नहीं बताया कि 75 वर्षीय चार्ल्स को किस प्रकार का कैंसर है लेकिन उनका इलाज शुरू हो गया है और वह ‘‘पूरी तरह सकारात्मक’’ हैं।

Last Updated- February 06, 2024 | 11:14 AM IST
King Charles III

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय (King Charles III) के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलने के बाद कई देशों के नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

लंदन स्थित ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान में बताया था कि चार्ल्स प्रोस्टेट ग्रंथि की हाल में हुई जांच के दौरान कैंसर से पीड़ित पाए गए। उसने यह नहीं बताया कि 75 वर्षीय चार्ल्स को किस प्रकार का कैंसर है लेकिन उसने बताया कि उनका इलाज शुरू हो गया है और वह ‘‘पूरी तरह सकारात्मक’’ हैं।

चार्ल्स के स्वास्थ्य की खबर आने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उनके ‘‘शीघ्र स्वस्थ’’ होने की कामना की। सुनक ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह कुछ ही समय में पूरी ताकत के साथ लौटेंगे और मैं जानता हूं कि पूरा देश उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।’’

ब्रिटेन के राजा का नियमित उपचार शुरू हो गया है और उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने की सलाह दी गयी है। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्रियों लिज ट्रस, बोरिस जॉनसन और सर टोनी ब्लेयर ने भी ऐसे ही संदेश पोस्ट किए। जॉनसन ने कहा, ‘‘आज पूरा देश राजा के साथ होगा।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा कि वह चार्ल्स को लेकर ‘‘चिंतित’’ हैं और वह उनसे फोन पर बात करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं उन्हें लेकर चिंतित हूं। उनकी बीमारी के बारे में अभी पता चला। मैं उनसे बात करूंगा।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चार्ल्स ‘‘शानदार व्यक्ति हैं, जिन्हें मैंने राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान अच्छी तरह से जाना।’’ अपने ‘ट्रुथ सोशल’ मंच पर ट्रंप ने लिखा, ‘‘हम सभी उनके शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने कहा, ‘‘मैं देश और दुनियाभर के लोगों की तरह राजा चार्ल्स तृतीय के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनके शीघ्र एवं पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

चार्ल्स के स्वास्थ्य को लेकर ब्रिटेन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के संदेशों की बाढ़ आ गयी। सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने राजा के पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 11:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement