facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन की राजकुमारी एनी को चोट लगी, अस्पताल में भर्ती

Advertisement

राजकुमारी एनी (73) को रविवार शाम को गैटकॉम्ब पार्क एस्टेट में चोट लगी और उन्हें "एहतियात" के तौर पर ब्रिस्टल के साउथमीड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Last Updated- June 24, 2024 | 11:13 PM IST
Anne
Photo Credit: Twitter/PageSix

ब्रिटेन के ब्रिस्टल में राजकुमारी एवं महराज चार्ल्स तृतीय की बहन एनी को एक घटना में सिर में मामूली चोट आयी जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को यह जानकारी दी। राजकुमारी एनी (73) को रविवार शाम को गैटकॉम्ब पार्क एस्टेट में चोट लगी और उन्हें “एहतियात” के तौर पर ब्रिस्टल के साउथमीड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसा माना जाता है कि एस्टेट में घोड़े भी थे और एनी को एक घोड़े से जुड़ी एक घटना में सिर में मामूली चोट आई होगी। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “गेटकॉम्ब पार्क एस्टेट में कल शाम हुई एक घटना के बाद राजकुमारी को मामूली चोट लगी, और उनके सिर में भी चोट आयी है।”

बयान में कहा गया, “राजकुमारी एनी को एहतियात के तौर पर ब्रिस्टल के साउथमीड अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके पूर्ण रूप से और तेजी से ठीक होने की उम्मीद है। महाराज चार्ल्स को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और वह पूरे शाही परिवार के साथ राजकुमारी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।”

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राजकुमारी एनी की स्थिति में सुधार हो रहा है। बयान में कह गया है, ‘‘चिकित्सकों की सलाह पर, आने वाले सप्ताह के लिए राजकुमारी एनी के कार्यक्रम स्थगित कर दिये जाएंगे। इसका असर इस सप्ताह के अंत में उनकी निर्धारित कनाडा यात्रा पर भी पड़ेगा।

राजकुमारी एनी कल अपने भाई द्वारा जापान के सम्राट नारुहितो के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में भी शामिल नहीं हो पाएंगी, जो इस सप्ताह अपनी पत्नी महारानी मसाको के साथ ब्रिटेन की यात्रा करेंगे। एस्टेट में हुई घटना के समय राजकुमारी एनी के साथ उनके पति सर टिम लॉरेंस, बेटी जारा टिंडल और उनके भाई पीटर फिलिप्स भी थे। बताया जाता है कि लॉरेंस अपनी पत्नी के साथ अस्पताल गए।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 10:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement