facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन की महारानी कैमिला के ताज में नहीं होगा बेशकीमती कोहिनूर हिरा

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 5:04 PM IST
Diamond Grading Company's IPO received 33.78 times applications till last day हीरा ग्रेडिंग कंपनी के आईपीओ को अंतिम दिन तक 33.78 गुना आवेदन मिले

ब्रिटेन की महारानी कैमिला ने छह मई को अपने पति महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ होने वाली अपनी ताजपोशी के लिए जिस ताज का चयन किया है, उसमें औपनिवेशिक काल का विवादित वह कोहिनूर हीरा नहीं जड़ा होगा, जिस पर भारत अपना दावा करता है। ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक आवास बकिंघम पैलेस ने यह घोषणा की।

कैमिला ने ताजपोशी के लिए महारानी मैरी के ताज का चयन किया है। इसका अर्थ है कि उसमें दुनिया के सबसे बेशकीमती एवं बड़े कटे हुए हीरों में शामिल हीरे की केवल प्रतिकृति होगी, क्योंकि मूल हीरा महारानी एजिलाजेथ द्वितीय की मां- राजमाता महारानी एलिजाबेथ के ताज की शोभा बढ़ा रहा है।

पैलेस ने मंगलवार को कहा कि क्वीन मैरी क्राउन को छह मई के समारोह के लिए ‘टावर ऑफ लंदन’ में प्रदर्शनी से हटा दिया गया है।

‘स्काई न्यूज’ ने बताया कि कोहिनूर हीरा 105.6 कैरट का है, जो दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरों में से एक है और यह 1850 में महारानी विक्टोरिया को पेश किए जाने के बाद से शाही परिवार के गहनों के संग्रह का एक प्रमुख हिस्सा रहा है।

आखिरी बार इस हीरे को राजमाता महामारी एलिजाबेथ ने पहना था, लेकिन 2002 में उनके निधन के बाद से इसे सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए रखा गया है।

कैमिला के ताज के चयन को कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी और कई रिपोर्ट में कहा गया था कि कैमिला की पसंद राजमाता महामारी एलिजाबेथ द्वारा पहना गया ताज हो सकती है। बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि अंतिम चयन करते हुए कूटनीतिक पहलू को ध्यान में रखा गया। महाराजा चार्ल्स तृतीय, सेंट एडवर्ड का ताज पहनेंगे।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement