facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन की सरकार ने यूक्रेन के नागरिकों की वीजा मियाद बढ़ाई

Advertisement

युद्धग्रस्त देश से आए यूक्रेनियाई नागरिक समान शर्तों पर ही मौजूदा मियाद खत्म होने के बाद भी 18 महीने तक देश में रह सकेंगे।

Last Updated- February 18, 2024 | 11:18 PM IST

ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को रूस-यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर देश में शरण लेने आए यूक्रेनियाई नागरिकों के लिए शुरू वीजा योजना की मियाद बढ़ा दी है। इसके साथ ही युद्धग्रस्त देश से आए यूक्रेनियाई नागरिक समान शर्तों पर ही मौजूदा मियाद खत्म होने के बाद भी 18 महीने तक देश में रह सकेंगे।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन वीजा योजनाओं में से एक के तहत ब्रिटेन में रहने वाले सभी लोग 2025 की शुरुआत से अतिरिक्त 18 महीनों के लिए यहां रहने के लिए आवेदन कर सकेंगे और अपने पूरे प्रवास के दौरान शिक्षा, रोजगार, अन्य लाभ, स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करने अधिकार प्राप्त कर सकेंगे।

इसका अभिप्राय है कि यूक्रेन के लिए शुरू वीजा योजनाओं में से एक के तहत देश में आए यूक्रेनियाई नागरिक अब सितंबर 2026 तक ब्रिटेन में रह सकते हैं।

ब्रिटेन में कानूनी आव्रजन और सीमा मामलों की मंत्री टॉम पर्सग्लोव ने कहा, ‘‘इस क्रूर युद्ध की शुरुआत से अबतक के लगभग दो साल के कालखंड में 2,00,000 से अधिक यूक्रेनियाई और उनके परिवार के सदस्य ब्रिटेन आए हैं। देश भर के परिवारों ने असाधारण उदारता दिखाते हुए, युद्ध की भयावहता से भाग रहे यूक्रेन के लोगों को आश्रय देने सहित, अपने घर और अपने दिल के द्वार खोल दिए हैं।’’

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 11:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement