facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता ने डाउनिंग स्ट्रीट में मनाई दिवाली, जलाए दीये

Advertisement

धानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक साल पूरे करने के मौके पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट को बुधवार शाम गेंदे के फूलों और मोमबत्तियों से सजाया गया।

Last Updated- November 09, 2023 | 3:58 PM IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास) पर एक विशेष समारोह में दिवाली के दीपक जलाए। इस समारोह में कई भारतीय प्रवासी, सांसद, उद्यमी और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

सुनक के ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक साल पूरे करने के मौके पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट को बुधवार शाम गेंदे के फूलों और मोमबत्तियों से सजाया गया।

दिवाली मनाते समय सुनक ने उस ‘‘शानदार पल’’ को याद किया, जब वह भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए नयी दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

सुनक ने कहा, “दिवाली हम सभी के लिए और हमारे परिवारों के लिए एक शानदार पर्व है, लेकिन मेरे लिए यह पिछले साल इस अवधि में प्रधानमंत्री बनने की अद्भुत यादों को भी ताजा कर देता है।”

उन्होंने कहा, “यह अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत, कुछ वास्तविक प्रगति और निश्चित रूप से ऐसी यादों का साल रहा है, जो जीवनभर मेरे साथ रहेंगी…।

भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत जाना और विश्व मंच पर भारत के लिए इस बड़े पल के दौरान मोदी जी के साथ रहना एक अविश्वसनीय क्षण था।”

सुनक ने कहा, “वह हम सभी के लिए बहुत खास पल था, क्योंकि हमने देखा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में विकास के लिहाज से क्या हुआ है। यह हर किसी के लिए गर्व का पल था। यह एक अविश्वसनीय सफलता थी।”

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement