facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढही, 40 मजदूर लापता, 7 की मौत

Advertisement

39 श्रमिक अब भी लापता हैं और मलबे में दबे हुए हैं।

Last Updated- May 08, 2024 | 7:45 PM IST
Building
(Photo: PTI)

दक्षिण अफ्रीका में सोमवार को ढही एक इमारत के मलबे में दबे लगभग 40 निर्माण श्रमिकों का बुधवार को भी पता नहीं चल पाया, जबकि बचाव दल ने अधूरे पांच मंजिला भवन परिसर के मलबे में तीसरे दिन भी जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखी।

अधिकारियों ने बताया कि सात श्रमिकों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि जॉर्ज शहर के अधिकारियों द्वारा घायलों के संबंध में दी गई नयी जानकारी के मुताबिक मलबे से बचाए गए 29 लोगों में से 16 की हालत गंभीर थी और अन्य छह को जानलेवा चोटें आई थीं। सभी घायल अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि 39 श्रमिक अब भी लापता हैं और मलबे में दबे हुए हैं।

जॉर्ज नगर पालिका की तरफ से बताया गया कि जब निर्माणाधीन इमारत ढही तो कुल 75 निर्माण श्रमिक वहां मौजूद थे। उन्होने बताया कि 200 से अधिक बचाव कर्मियों ने खोजी कुत्तों और भूमिगत कैमरों का उपयोग करके जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखी हुई है।

श्रमिकों पर गिरे कुछ विशाल कंक्रीट स्लैबों को उठाने के लिए क्रेन और अन्य भारी सामान उठाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बचावकर्मियों ने कहा कि बचे हुए लोगों में से कुछ ने मलबे के नीचे फंसे होने के दौरान परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के लिए अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था और इससे आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्मियों को उन्हें ढूंढ़ने में मदद मिली थी।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 7:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement