facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कारोबारी समूह भारत को न्यू सप्लाई चेन, इन्वेस्टमेंट के नए अवसर के रूप में देख रहे हैं: White House Official

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 1:00 PM IST
India US

व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कई कारोबारी समूह भारत को वैश्विक स्तर पर विविधता लाने की रणनीति के तहत महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेशक नई आपूर्ति श्रृंखलाओं और निवेश अवसरों के रूप में भारत को देख रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के उप सहायक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुए हैं और अब उनमें एक हद तक भरोसा और विश्वास है, जो एक दशक पहले नहीं था।

उन्होंने कहा, ”अमेरिका और भारत, दोनों लोकतंत्रों में कुछ कमियां हैं। हम दोनों के सामने चुनौतियां हैं। मुझे लगता है कि हम इस पर चर्चा करेंगे। मुझे लगता है कि हमने अमेरिका और भारत के बीच एक ऐसे भरोसे का स्तर विकसित किया है, जो स्पष्ट रूप से एक दशक पहले मौजूद नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा, ”कई व्यावसायिक समूह और निवेश समूह भारत को विश्व स्तर पर विविधता लाने की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं। नई आपूर्ति श्रृंखला और निवेश के नए अवसर के रूप में भारत को देख रहे हैं। अमेरिका में भारतीय अमेरिकी सबसे प्रभावशाली प्रवासी हैं।”

कैंपबेल ने यहां हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक में कहा कि हर कोई उस महत्वपूर्ण भूमिका को समझता है, जो भारत वैश्विक मंच पर निभा रहा है और कहा कि यह भूमिका केवल रणनीतिक नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों को वैश्विक मंच पर अमेरिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध के रूप में स्थापित करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी 21 जून से शुरू होने वाली अपनी चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरान निवेश, शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 12:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement