facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

California Gurdwara Shootings: पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार, मशीनगन, एके-47 बरामद

Advertisement

ये गिरफ्तारियां 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी के दौरान की गई हैं

Last Updated- April 18, 2023 | 10:09 AM IST

अमेरिका में कैलिफोर्निया की पुलिस ने स्टॉकटन और सैकरामेंटो में स्थित गुरुद्वारों तथा अन्य स्थानों पर गोलीबारी की घटनाओं के सिलसिले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एके-47 राइफल, पिस्तौल और मशीनगन जैसे हथियार जब्त किए हैं।

ये गिरफ्तारियां 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी के दौरान की गई हैं। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रोब बोंटा, युबा सिटी पुलिस प्रमुख ब्रायन बेकर और सट्टर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेनिफर डुप्रे ने सोमवार को बताया कि रविवार को उत्तरी कैलिफोर्निया में 20 स्थानों पर तलाशी वारंट की तामील कराने के लिए बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से ज्यादातर स्थानीय सिख समुदाय के सदस्य हैं।

डुप्रे ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोग माफिया के सदस्य हैं और भारत में ‘‘हत्या के कई मामलों में वांछित हैं।’’ कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि गिरफ्तार लोग प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं और वे कई हिंसक घटनाओं और गोलीबारी की घटनाओं में कथित रूप से शामिल रहे हैं जिनमें सट्टर, सैकरामेंटो, सैन जोकिन, सोलानो, योलो और मर्सेड काउंटी में हत्या की कोशिश के पांच मामले शामिल हैं।

इन समूह के सदस्य स्टॉकटन में एक गुरुद्वारे में 27 अगस्त 2022 को हुई गोलीबारी में तथा 23 मार्च 2023 को सैकरामेंटो में एक अन्य गुरुद्वारे में की गई गोलीबारी में कथित रूप से शामिल थे। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच के दौरान कानून प्रवर्तन अधिकारी दो अन्य स्थानों पर गोलीबारी की घटनाओं को होने से रोक सके।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement