facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cambodia Elections: हुन सेन के बेटे बने कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री, संसद ने दी मंजूरी

Advertisement

कंबोडिया की संसद ने पीढ़ीगत बदलाव के तहत हुन सेन के बेटे को प्रधानमंत्री के रूप में मंजूरी दी

Last Updated- August 22, 2023 | 11:11 AM IST

कंबोडिया की संसद ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुन सेन के बेटे को देश में शीर्ष पदों पर पीढ़ीगत बदलाव के तहत भावी प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को मंजूरी दे दी।

हुन मानेत (45) ने कंबोडिया के सेना प्रमुख के रूप में सेवाएं देने के बाद जुलाई में हुए चुनाव में पहली बार संसदीय सीट पर जीत हासिल की। हुन सेन पिछले 38 वर्ष से देश की कमान संभाल रहे हैं और उन्होंने चुनाव से पहले ही घोषणा की थी कि वे इस बार अपने बड़े बेटे हुन मानेत को कमान सौंप देंगे।

सांसदों ने सर्वसम्मति से दी मंजूरी

मानेत को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने को सांसदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी और वह मंगलवार को आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण करेंगे। हुन मानेत ने वेस्ट प्वाइंट स्थित ‘यूएस मिलिट्री अकेडमी’ से स्नातक, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।

वह जिस कैबिनेट का नेतृत्व करेंगे, उनमें तीन चौथाई सदस्य नए चेहरे हैं, लेकिन इनमें अधिकतर सदस्य नेताओं की संतानें या उन नेताओं के रिश्तेदार हैं, जिनके स्थान पर उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानेत के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय में कंबोडिया संबंधी मामलों की विशेषज्ञ एस्ट्रिड नोरेन-निल्सन ने कहा, ‘‘राजनीतिक दृष्टिकोण को लेकर इन पीढ़ियों में कोई बड़ा अंतर नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि राजनीतिक-सह-व्यावसायिक अभिजात वर्ग की शक्ति को बरकरार रखने के लिए पीढ़ीगत बदलाव किया गया है। हुन सेन की पार्टी ने पिछले महीने एकतरफा चुनाव में जीत हासिल की थी। कंबोडिया के निर्वाचन आयोग ने 23 जुलाई को हुए आम चुनाव के परिणामों की घोषणा में प्रधानमंत्री हुन सेन की सत्तारूढ़ पार्टी को भारी बहुमत के साथ विजयी घोषित किया गया।

इन चुनावों की पश्चिमी देशों की सरकारों और अधिकार समूहों ने कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि ये चुनाव न तो निष्पक्ष थे और न ही स्वतंत्र, क्योंकि अहम विश्वसनीय विपक्षी दलों को इसमें भाग नहीं लेने दिया गया।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 11:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement