facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cambodia: दशकों से कंबोडिया की सत्ता पर आसीन पीएम हुन सेन देंगे इस्तीफा, बेटे को सौपेंगे कमान

Advertisement

Cambodia के पीएम हुन सेन ने कहा कि उन्होंने शाह नोरोडोम सियाहमनी को अपने निर्णय से अवगत करा दिया है।

Last Updated- July 26, 2023 | 4:28 PM IST

दशकों से कंबोडिया की सत्ता पर आसीन प्रधानमंत्री हुन सेन (Combodia PM) ने कहा है कि वह तीन सप्ताह में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और अपने सबसे बड़े बेटे हुन मानेत को सत्ता सौंप देंगे।

प्रधानमंत्री हुन सेन ने बुधवार को यह घोषणा उस वक्त की जब उनकी पार्टी ‘कंबोडियन पीपुल्स पार्टी’ ने सप्ताहांत में हुए चुनाव में मुख्य विपक्षी दल का लगभग सूपडा साफ करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है।

हुन सेन पिछले 38 वर्षों से संभाल रहे हैं देश की कमान 

हालांकि पश्चिमी देशों तथा अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि न तो ये चुनाव स्वतंत्र हैं और न ही निष्पक्ष। हुन सेन पिछले 38 वर्षों से देश की कमान संभाल रहे हैं और उन्होंने चुनाव से पहले ही घोषणा की थी कि वे अपने बड़े बटे हुन मानेत को कमान सौंप देंगे।

हुन मानेत फिलहाल देश की सेना के प्रमुख हैं और उन्होंने रविवार को हुए चुनाव में पहली बार संसदीय सीट पर जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री हुन सेन ने टेलीविजन में दिए अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने शाह नोरोडोम सियाहमनी को अपने निर्णय से अवगत करा दिया है तथा शाह ने उन्हें इसकी मंजूरी दे दी है।

कंबोडिया में नई सरकार 22 अगस्त को गठित की जाएगी

उन्होंने कहा कि एक बार राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग चुनाव पर अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश कर दे, इसके बाद उनके बेटे को प्रधानमंत्री पद सौंपा जाएगा। रविवार को हुए चुनाव में सेन की पार्टी सीपीपी ने 125 सीट में से 120 सीटें जीती थीं।

उन्होंने यह भी कहा है कि नई सरकार 22 अगस्त को गठित की जाएगी और उसमें कई शीर्ष मंत्री पद नई पीढ़ी के लोगों को दिए जाएंगे। भले ही हुन सेन प्रधानमंत्री पद से हट रहे हैं लेकिन कंबोडिया को चलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बरकरार रहने की व्यापक उम्मीद है।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 4:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement