facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘कनाडा विवाद का सैन्य संबंध पर असर नहीं’- पीटर स्कॉट

Advertisement

मेजर जनरल स्कॉट ने कहा, ‘हम यहां आकर खुश हैं और हमें बिल्कुल भी नहीं लगता कि इस मुद्दे को लेकर इस मोड़ पर कोई असर पड़ेगा।’

Last Updated- September 26, 2023 | 11:01 PM IST
'Canada dispute has no impact on military relations'- Peter Scott

कनाडा के उप सेना प्रमुख मेजर जनरल पीटर स्कॉट ने मंगलवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच मौजूदा राजनयिक विवाद का असर उनके द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर नहीं पड़ेगा और मामले को राजनीतिक स्तर पर सुलझाना होगा। स्कॉट हिंद-प्रशांत सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन (आईपीएसीसी) में कनाडा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘जहां तक मेरी जानकारी है, इसका हम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। हमने मामले में प्रयास करने और इसे सुलझाने का जिम्मा राजनीतिक स्तर पर छोड़ दिया है।’ मेजर जनरल स्कॉट ने कहा, ‘हम यहां आकर खुश हैं और हमें बिल्कुल भी नहीं लगता कि इस मुद्दे को लेकर इस मोड़ पर कोई असर पड़ेगा।’

कनाडा की सेना के अधिकारी ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच यह राजनीतिक मुद्दा है। निश्चित रूप से हमारे प्रधानमंत्री ने निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में यह मुद्दा उठाया था और वर्तमान में जारी स्वतंत्र जांच पर भारत के सहयोग का अनुरोध करते हुए एक बयान दिया था।’

उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों की सेनाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मैंने कल रात सेना के आपके कमांडर से बात की। हम दोनों इस बात पर सहमत हुए कि यह एक राजनीतिक मुद्दा है और इसका हमारे संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।’

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 11:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement