facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘आतंकवादियों-चरमपंथियों के लिए ‘सुरक्षित ठिकाना’ बन रहा है Canada’: विदेश मंत्रालय

Advertisement

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कूटनीतिक विवाद चल रहा है।

Last Updated- September 21, 2023 | 5:17 PM IST
Canada visa

India-Canada Row: भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कूटनीतिक विवाद के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडाई सरकार के ज्यादातर आरोप राजनीति से प्रेरित है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कनाडा सरकार ने हम पर आरोप लगाया है और उन आरोपों के आधार पर कदम उठाए हैं। हमारे दृष्टिकोण से कनाडाई सरकार के आरोप ज्यादातर राजनीति से प्रेरित हैं।”

वीजा को लेकर क्या स्थिति ?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में भारतीय उच्चायोग, वाणिज्य दूतावास वीजा आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में असमर्थ है क्योंकि सुरक्षा मुद्दों के कारण कामकाज बाधित हुआ है।

‘कनाडा को अपनी छवि को लेकर होना चाहिए चिंतित’

प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान की चिंता को लेकर अगर किसी देश को चिंतित होना चाहिए तो वह कनाडा है। उन्हें आतंकवादियों, चरमपंथियों और संगठित अपराध के लिए एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में बनने को लेकर चिंतित होना चाहिए। कनाडा को अपनी वैश्विक स्थिति के बारे में सोचने की जरूरत है।”

क्या है भारत-कनाडा विवाद का मामला?

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कूटनीतिक विवाद चल रहा है। जून में निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद यह विवाद पैदा हुआ।

भारत ने मंगलवार को इन आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘प्रेरित’ कहकर खारिज कर दिया था और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement