facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canada: स्टूडेंट्स अब सप्ताह में 24 घंटे कर सकेंगे काम, ट्रूडो सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Advertisement

कनाडाई अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ब्यूरो की 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में उस साल 3,19,130 भारतीय छात्र थे।

Last Updated- April 30, 2024 | 5:50 PM IST
canada toronto

कनाडा (Canada) में भारतीय समेत अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स (International Students) सितंबर से प्रति सप्ताह 24 घंटे परिसर से बाहर काम कर सकेंगे। मंगलवार से इस संबंध में नया नियम प्रभाव में आएगा।

इमिग्रेशन , शरणार्थी और सिटिजनशिप मंत्री मार्क मिलर ने सोमवार को जारी प्रेस रिलीज में कहा, ‘‘छात्रों को प्रति सप्ताह परिसर से बाहर 20 घंटे से अधिक काम करने की अनुमति देने वाली अस्थायी नीति 30 अप्रैल, 2024 को समाप्त हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम छात्रों द्वारा प्रति सप्ताह परिसर से बाहर काम करने के घंटों की संख्या को बदलकर 24 घंटे करना चाहते हैं।’’ प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी नीत सरकार ने देश में कामगारों की कमी को पूरा करने के लिए कोविड-19 महामारी (Covid-19) के दौरान अंतरराष्ट्रीय छात्रों (International Students) के लिए काम के घंटों की 20 घंटे की सीमा को अस्थायी रूप से माफ कर दिया था।

सीटीवी न्यूज की खबर के अनुसार यह छूट मंगलवार को समाप्त हो रही है। कनाडा भारतीय छात्रों के लिहाज से सबसे पसंदीदा गंतव्य है।

कनाडाई अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ब्यूरो की 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में उस साल 3,19,130 भारतीय छात्र थे। कनाडा में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारतीय बहुतायत में हैं।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 5:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement