facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में हुई छंटनी का घाव भरेगा कनाडा, H-1B वीजा के लिए नए ऐलान से कई भारतीयों का भी होगा फायदा

Advertisement

कनाडा की सरकार एक ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ तैयार करेगी जिसके तहत 10,000 अमेरिकी H-1B वीजा धारक कनाडा में काम कर सकते हैं

Last Updated- June 28, 2023 | 5:28 PM IST
Canada visa

कनाडा ने अमेरिका के 10,000 H-1B वीजा धारकों को अपने देश में आकर काम करने की अनुमति देने के लिए एक नई ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ की ऐलान किया है। इस कदम से हजारों भारतीय टेक प्रोफेशनल्स को लाभ हो सकता है।

कनाडा विविध उभरती प्रौद्योगिकियों में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है और उसे उम्मीद है कि अमेरिकी कंपनियों द्वारा बड़े स्तर पर की गयी छंटनी से प्रभावित प्रोफेशनल्स उसके इस कार्यक्रम की ओर आकर्षित होंगे।

H-1B वीजा गैर-आव्रजन वीजा है जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां तकनीकी विशेषज्ञता वाले व्यवसायों में विदेशी कर्मियों की भर्ती कर सकती हैं। आईटी कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।

आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को कहा कि कनाडा की सरकार 16 जुलाई तक एक ‘ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम’ तैयार करेगी जिसके तहत 10,000 अमेरिकी H-1B वीजा धारक कनाडा में काम कर सकते हैं।

Also read: टॉप आठ शहरों में 8 फीसदी बढ़ी घरों की बिक्री, पुणे की रफ्तार सबसे तेज: रिपोर्ट

मंत्रालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह कार्यक्रम कर्मचारियों के परिजनों को भी अध्ययन या कामकाज की अनुमति देगा।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 5:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement