facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 के बाद दो दिनों तक फंसे रहे कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो, आज हुए दिल्ली हवाईअड्डे से रवाना

Advertisement

ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को रविवार को संपन्न हुए G20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली से रवाना होना था लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण वह यहां फंस गए

Last Updated- September 12, 2023 | 3:26 PM IST
Canadian PM, delegation depart national capital after aircraft tech issue gets resolved

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल मंगलवार अपराह्न राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हो सकता है क्योंकि उनके विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विमान को उड़ान भरने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

इस मौके पर उन्हें रवाना करने आए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वे PM मोदी और सरकार की तरफ से कनाडा के प्रधानमंत्री को दिल्ली हवाईअड्डे पर छोड़ने गए थे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधि मंडल को शुभयात्रा की बधाई दी।

ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को रविवार को संपन्न हुए G20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली से रवाना होना था लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण वह यहां फंस गए।

बयान के मुताबिक, ‘विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया है। विमान को उड़ान भरने के लिए मं‍जूरी दे दी गई है। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल आज (मंगलवार) अपराह्न रवाना हो सकता है।’

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोमवार को कहा था कि कनाडाई सशस्त्र बल प्रतिनिधिमंडल को स्वदेश लाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement