facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कनाडा के पीएम Justin Trudeau ने संसद में मारी आंख, सोशल मीडिया पर यूजर्स से उड़ाई खिल्ली

Advertisement

बता दें कि इससे पहले जस्टिन ट्रूडो कनाडा में एक सिख खालिस्तानी की हत्या और फिर एक नाजी के सम्मान के मामले में भी घिर चुके हैं।

Last Updated- October 05, 2023 | 11:11 PM IST
Justin Trudeau

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया किया जा रहा है। इंडिया से लेकर कनाडा तक यूजर्स जस्टिन ट्रूडो की इस हरकत को लेकर अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।

नाजी मामले में विवाद के कुछ दिनों बाद प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को कनाडाई संसद में नवनिर्वाचित स्पीकर ग्रेग फर्गस के साथ अपनी असामान्य बातचीत को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

इस बार संसद की नयी स्पीकर फर्गस को पारंपरिक रूप से बधाई देने के दौरान ट्रूडो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में कनाडा के पीएम स्पीकर को बधाई देने के दौरान आंख मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वह अपने इस व्यवहार को तुरंत स्वीकार करते हुए हंसते हैं और अपनी जीब को दाबाटे हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

ट्रूडो ने संसद में स्पीकर को मारी आंख

दरअसल हुआ यूं कि जैसे ही स्पीकर ने ट्रूडो को सदन में “माननीय प्रधान मंत्री” के रूप में पेश किया, ट्रूडो ने मजाकिया रूप में उन्हें सुधारते हुए कहा, “बहुत सम्माननीय” और आंख मार दी।

इस वीडियो के ऑनलाइन वायरल होने के बाद उनके इस हरकत की सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने उनके इस बर्ताव को “अनप्रोफेशनल” बताया और इस हरकत पर सवाल उठाया।

एक अन्य यूजर ने लिखा,”ऐसा लगता है कि हमारी सरकार हालिया पराजय को एक तरह का मजाक मान रही है। उनका व्यवहार गंभीरता के प्रति सम्मान की कमी को भी दर्शाता है।”

बता दें कि इससे पहले जस्टिन ट्रूडो कनाडा में एक सिख खालिस्तानी की हत्या और फिर एक नाजी के सम्मान के मामले में भी घिर चुके हैं। सितंबर में कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत पर आरोप लगाए थे।

Also Read: India-Canada Row: हम डिप्लोमेट की समानता पर कर रहे हैं चर्चा- विदेश मंत्रालय

इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। बता दें, निज्जर की 18 जून को सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 7:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement