facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

G20 Summit: प्लेन में खराबी के कारण दिल्ली में ही फंसे रह गए कनाडा के पीएम ट्रूडो, अब दूसरा प्लेन आएगा लेने

Advertisement

जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे जस्टिन ट्रूडो को रविवार को स्वदेश रवाना होना था। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण इसमें देरी हो गयी

Last Updated- September 11, 2023 | 8:40 PM IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canada PM) के विमान में तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से उनके प्रस्थान में देरी हो गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक ट्रूडो के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की जा रही है, जिसके सोमवार रात 10 बजे के आस-पास पहुंचने की संभावना है। इस मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए प्रश्न का अब तक उत्तर नहीं मिला है।

विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण देरी

जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे जस्टिन ट्रूडो को रविवार को स्वदेश रवाना होना था। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण इसमें देरी हो गयी है।

कनाडा के सीटीवी न्यूज के अनुसार प्रधानमंत्री ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल विमान में तकनीकी खामी की वजह से दिल्ली में ही हैं और वे मंगलवार को प्रस्थान कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 8:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement