facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका-कनाडा में टकराव तेज: ट्रंप ने लगाया 50% शुल्क, बाजार में मची हलचल

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि शुल्क में वृद्धि कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सरकार के अमेरिका को बेची जाने वाली बिजली की कीमतें बढ़ाने की प्रतिक्रिया है।

Last Updated- March 11, 2025 | 10:36 PM IST
US Tariffs on India
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा के लिए इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर लगाए जाने वाले सीमा शुल्क को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापार युद्ध गहराने के आसार बनते दिख रहे हैं। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि शुल्क वृद्धि का यह फैसला बुधवार से ही लागू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि शुल्क में वृद्धि कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सरकार के अमेरिका को बेची जाने वाली बिजली की कीमतें बढ़ाने की प्रतिक्रिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट में कहा, ‘मैंने अपने वाणिज्य मंत्री को कनाडा से अमेरिका में आने वाले सभी इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का निर्देश दिया है। वह दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है।’

ट्रंप की इस सोशल मीडिया पोस्ट के आते ही अमेरिकी शेयर बाजार में फौरी गिरावट देखने को मिली। शुल्क युद्ध गहराने की धमकियों से शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बाद ट्रंप पर यह दिखाने का दबाव है कि उनके पास अर्थव्यवस्था को मंदी में धकेलने के बजाय इसे बढ़ाने की एक वैध योजना है।  

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 10:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement