facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Elon Musk के खिलाफ मुकदमा, फर्जी खबर फैलाने, न्याय प्रक्रिया बाधित करने का आरोप

Advertisement

मस्क ने एक बयान दिया था जिसमें कहा खा कि उनकी सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ कुछ खातों पर रोक लगाने के न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करेगी।

Last Updated- April 08, 2024 | 9:58 AM IST
Elon Musk

ब्राजीलियाई उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश ने जाने माने कारोबारी एलन मस्क को फर्जी खबरों के प्रसार के संबंध में जारी जांच के दायरे में शामिल किया और न्याय प्रक्रिया में बाधा पैदा करने के आरोप में उनके खिलाफ रविवार देर रात एक अलग जांच शुरू की।

न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी. मोरेस ने अपने फैसले में कहा कि मस्क ने शनिवार को शीर्ष अदालत की कार्रवाइयों के संबंध में एक सार्वजनिक ‘‘दुष्प्रचार अभियान’’ चलाना शुरू किया जो रविवार को भी जारी रहा।

न्यायाशीध ने यह टिप्पणी मस्क के खासकर उस बयान पर की कि उनकी सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ कुछ खातों पर रोक लगाने के न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करेगी।

डी. मोरेस ने लिखा, ‘‘ब्राजील की न्याय प्रणाली में बाधा डालने का निंदनीय आचरण, अपराध को उकसाना, अदालत के आदेशों की अवज्ञा की सार्वजनिक धमकी और भविष्य में (सोशल मीडिया) मंच से सहयोग की कमी-ये ऐसे तथ्य हैं जो ब्राजील की संप्रभुता का अनादर करते हैं।’’

ये भी पढ़ें- Israel-Gaza War: इजराइल ने दक्षिणी गाजा से कुछ सैनिकों को वापस बुलाया

निर्णय के अनुसार, कथित तौर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक फर्जी खबरें फैलाने वाले एवं डिजिटल मिलिशिया के रूप में जाने जाने वाले लोगों के एक नेटवर्क के खिलाफ जांच के तहत ‘एक्स’ को जानबूझकर आपराधिक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के आरोप में मस्क के खिलाफ जांच की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 9:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement