facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chemical Imports: चीन ने भारतीय केमिकल इंपोर्ट पर डंपिंग रोधी शुल्क बढ़ाया, 5 साल तक रहेगा लागू

Advertisement

चीन ने पहली बार 12 फरवरी, 2018 को 31.4-49.9 प्रतिशत की दर से पांच साल के लिए यह शुल्क लगाया था।

Last Updated- February 07, 2024 | 6:44 PM IST
india_China

चीन ने भारत से आयातित ‘ओ-क्लोरो-पी-नाइट्रोएनिलीन’ रसायन पर अगले पांच साल तक डंपिंग रोधी शुल्क बरकरार रखने का फैसला किया है। वाणिज्य मंत्रालय (एमओएफसीओएम) की ओर से सोमवार को यहां की गई घोषणा के अनुसार, शुल्क को 13 फरवरी से अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा।

चीन ने पहली बार 12 फरवरी, 2018 को 31.4-49.9 प्रतिशत की दर से पांच साल के लिए यह शुल्क लगाया था। सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, एमओएफसीओएम की जांच में पाया गया कि भारत के पास इसकी मजबूत उत्पादन क्षमता है। इसकी अत्यधिक क्षमता है। इसका दो-तिहाई हिस्सा विदेशी बाजारों में निर्यात पर निर्भर है।

इस रसायन का इस्तेमाल मुख्य रूप से रंगों में किया जाता है। मंत्रालय के अनुसार, भारत ने 2018 और सितंबर 2022 के बीच भी चीन को डंपिंग के जरिये ‘ओ-क्लोरो-पी-नाइट्रोएनिलिन’ का निर्यात किया। इससे चीनी उद्यमों को अस्थिर उत्पादन और संचालन की स्थिति में डाल दिया …

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में चीन के खिलाफ सबसे अधिक डंपिंग रोधी जांच जारी है। भारत ने पिछले साल सितंबर के अंत में 10 दिन के भीतर चीन के खिलाफ 13 डंपिंग रोधी जांच शुरू की, जबकि चीन ने 1995 से 2023 तक मुख्य रूप से रासायनिक क्षेत्र में भारत के खिलाफ केवल 12 डंपिंग रोधी जांच शुरू की हैं।

सस्ते आयात में वृद्धि के कारण घरेलू उद्योगों को नुकसान हुआ है या नहीं यह निर्धारित करने के लिए देशों द्वारा डंपिंग रोधी जांच की जाती है। पूर्वी लद्दाख सैन्य गतिरोध पर द्विपक्षीय तनाव के बावजूद भारत-चीन व्यापार लगातार ऊंचा बना हुआ है। पिछले साल कुल व्यापार बढ़कर रिकॉर्ड 136.2 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 6:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement