facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China: चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

Advertisement

गाओ ने बताया कि कोयला खदान में कोयला ढह जाने से पानी के पाइप टूट गए, जिससे चारों ओर पानी भर गया और बचाव अभियान के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Last Updated- March 15, 2024 | 1:53 PM IST
Coal import
Representative Image

उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान के भूमिगत गोदाम में सोमवार से फंसे सभी सात खनिकों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की। कोयला खदान के मालिक गाओ नाइचुन ने बताया कि सोमवार आधी रात को जब खनिक एक कोयला फीडर की मरम्मत कर रहे थे तभी गोदाम में कोयले का ढेर ढह गया, जिसमें सात लोग दब गए।

काउंटी प्रशासन के अनुसार, झोंगयांग काउंटी में स्थित ताओयुआन शिनलोंग कोयला औद्योगिक निगम की कोयला खदान में बचाव अभियान के दौरान आखिरी शव शुक्रवार को बरामद किया गया। इसके बाद बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया।

गाओ ने बताया कि कोयला खदान में कोयला ढह जाने से पानी के पाइप टूट गए, जिससे चारों ओर पानी भर गया और बचाव अभियान के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। चीन में साल भर ऊर्जा की भारी मांग रहती है। ऐसे में वहां कोयला खदान की दुर्घटनाएं आम हैं और बड़ी संख्या में खनिक हताहत होते हैं क्योंकि वे ज्यादातर खराब सुरक्षा हालात में काम करते हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 1:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement