facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एकदूसरे के ‘विस्तारवादी नीति’ का समर्थन कर रहे हैं चीन और रूस: ताइवान के विदेश मंत्री

Advertisement

वू ने यूरोप, दक्षिण चीन सागर और उससे आगे रूस और चीन की सैन्य आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए लोकतंत्रिक देशों से एकजुट होने का आह्वान किया।

Last Updated- May 17, 2024 | 8:19 PM IST
Russia_China

ताइवान के निवर्तमान विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा है कि रूस और चीन एक-दूसरे को अपनी क्षेत्रीय पहुंच बढ़ाने में मदद कर रहे हैं और लोकतांत्रिक देशों को उन निरंकुश देशों के खिलाफ कदम उठाना चाहिए जो उनके अधिकारों और संप्रभुता को खतरे में डालते हैं।

जोसेफ वू की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की यात्रा पर हैं। पुतिन और चीन के नेता शी चिनफिंग ने दोनों देशों के बीच ‘असीमित’ साझेदारी को भी दोहराया जो पश्चिमी देशों के साथ उनके बढ़ते तनाव के बीच गहरी हो रही है। वू ने यूरोप, दक्षिण चीन सागर और उससे आगे रूस और चीन की सैन्य आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए लोकतंत्रिक देशों से एकजुट होने का आह्वान किया।

चीन ने ताइवान पर आक्रमण करने की धमकी दी है, जिसे वह अपना क्षेत्र होने का दावा करता है। उन्होंने कहा, “पुतिन की बीजिंग यात्रा दो बड़े अधिनायकवादी देशों के एक-दूसरे का समर्थन करने, एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने, एक-दूसरे के विस्तारवाद का समर्थन करने का उदाहरण है।”

वू ने एक साक्षात्कार में पश्चिमी शक्तियों से रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन का समर्थन जारी रखने का आह्वान किया ताकि यह संदेश दिया जा सके कि लोकतंत्रिक देश एक दूसरे की रक्षा करेंगे। वू ने कहा, “अगर अंत में यूक्रेन हार जाता है, तो मुझे लगता है कि चीन को प्रेरणा मिलेगी और वे हिंद-प्रशांत में अपनी शक्ति का विस्तार करने के लिए और भी महत्वाकांक्षी कदम उठा सकते हैं, और यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए विनाशकारी होगा।”

वू ने दक्षिण चीन सागर में संभावित संघर्ष के खतरे के बारे में चेतावनी दी, जो एक संसाधन संपन्न क्षेत्र और वैश्विक व्यापार के लिए प्रमुख पारगमन मार्ग है, जहां चीन अपने कई पड़ोसियों के साथ परस्पर क्षेत्रीय दावे कर रहा है।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 8:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement