facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IMF की पहली समीक्षा से पहले China ने श्रीलंका को ऋण चुनौतियों से निपटने में मदद का दिया आश्वासन

Advertisement

IMF इस साल मार्च में दिए गए 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज की पहली समीक्षा करेगा। IMF 11-19 सितंबर को यह समीक्षा करेगा।

Last Updated- August 17, 2023 | 1:41 PM IST
Sri Lankan President Wickremesinghe presented the budget, expressed the need for drastic reforms
Shutterstock

श्रीलंका के सबसे बड़े द्विपक्षीय ऋणदाता चीन ने द्वीप राष्ट्र को ऋण चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद का आश्वासन दिया है। चीन ने यह आश्वासन ऐसे समय में दिया है, जब देश को सितंबर तक अपने बाहरी और घरेलू ऋण पुनर्गठन को अंतिम रूप देना है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) इस साल मार्च में दिए गए 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज की पहली समीक्षा करेगा। IMF 11-19 सितंबर को यह समीक्षा करेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर दी गई जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के विदेश मंत्री व विदेश मामलों से जुड़े आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने सातवें चीन-दक्षिण एशियाई एक्सपो के मौके पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवरधन से मुलाकात करने वाली केंद्रीय समिति को आश्वासन दिया कि वे देश को उसकी ऋण संबंधी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद करेंगे।

Also read: आर्थिक मंदी गहराने के बीच चीन युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर ताजा जानकारी देने से परहेज कर रहा

आर्थिक संकट से गुजर रहा श्रीलंका

विज्ञप्ति में वांग के हवाले से कहा गया, ‘चीन हमेशा से श्रीलंका का विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार रहा है। वह इस बात की सराहना करता है कि श्रीलंका हमेशा चीन के प्रति मित्रवत रहा है और अपने मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर चीन के साथ खड़ा रहा है।’ श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार काफी कम होने के बाद द्वीपीय देश अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में जनता पिछले साल ईंधन, उर्वरक के साथ-साथ अन्य जरूरी वस्तुओं की कमी होने के कारण सड़कों पर उतर आई थी।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 1:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement