facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ने अलीबाबा की दो कंपनियों में खरीदी हिस्सेदारी

Advertisement

चीन की सरकार ऑनलाइन सामग्री पर नियंत्रण करना चाहती है

Last Updated- January 13, 2023 | 11:41 PM IST
Alibaba

चीन ने तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड की दो स्थानीय इकाइयों में अल्पांश हिस्सेदारी खरीद ली है। चीन की सरकार अपने देश में ऑनलाइन सामग्री पर नियंत्रण और कसना चाहती है। इसी रणनीति के तहत उसने अलीबाबा की दो इकाइयों में हिस्सेदारी खरीदी है।

चीन की सरकार पिछले पांच वर्षों से निजी ऑनलाइन मीडिया और कंटेंट कंपनियों में हिस्सेदारी (गोल्डन शेयर) खरीद रही है। हाल के वर्षों में उसने प्रयास और तेज कर दिया है। पिछले चार महीने में अलीबाबा की इकाइयों में शेयरों की खरीदारी पहली बार सबके सामने आई है। चीन सरकार पिछले दो वर्षों से देश में तकनीकी कंपनियों पर नकेल कस रही है और अलीबाबा पर उसकी खास नजर रही है। गोल्डन शेयर कंपनी की 1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर होता है। सरकार समर्थित फंड या कंपनियां ये गोल्डन शेयर खरीदते हैं और इनके बदले उन्हें संबंधित कंपनी के निदेशक मंडल में जगह मिलती है या अहम कारोबारी निर्णयों में वे वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंकड़ों के अनुसार पिछले साल सितंबर में चीन की सरकार के नियंत्रण वाले झेजियांग मीडिया ग्रुप ने अलीबाबा की यूकु फिल्म एवं टेलीविजन इकाई में 1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली थी। यह इकाई चीन के शांघाई शहर में है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक झेजियांग मीडिया ग्रुप ने अपनी एक सहायक इकाई के महाप्रबंधक जिन जुन को अलीबाबा की इस इकाई के निदेशक मंडल में नियुक्त किया था।

कारोबार के पंजीयन से जुड़ी जानकारी बताती है कि दिसंबर में वांगतोउसुईचेंग ने अलीबाबा समूह की कंपनी गुआंगझू लूच्याओ में 1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली थी। गुआंगझू लूच्याओ ‘शोध’ एवं ‘प्रयोग’ पर काम करती है। वांगतोउसुईचेंग चाइना इंटरनेट इन्वेस्टमेंट फंड (सीआईआईएफ) के तहत काम करती है। सीआईआईएफ का गठन साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना द्वारा किया गया है।

फाइनैंशियल टाइम्स ने सबसे पहले वांतोउसुईचेंग के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। खबर में कहा गया कि चीन की सरकार अलीबाबा की वीडियो स्ट्रीमिंग यूनिट यूकु और वेब ब्राउजर यूसीवेब में कंटेंट पर नियंत्रण करना चाहती है और इसी मकसद से यह हिस्सेदारी खरीदी गई है। अलीबाबा ने इस बारे में सवालों का जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: Larsen & Toubro का हरित अमोनिया परियोजनाओं के लिए H2Carrier के साथ करार

फाइनैंशियल टाइम्स में अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह खबर भी प्रकाशित हुई थी कि गेमिंग कंपनी टेनसेंट होल्डिंग्स में भी गोल्डन शेयर खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। टेनसेंट ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। जिन दूसरी कंपनियों के साथ गोल्डन शेयर खरीदने से जुड़े समझौते हुए हैं, उनमें फुल ट्रक अलायंस कंपनी और टिकटॉक की मालिक बाइट डांस की सहायक इकाई, कुआईशू टेक्नोलॉजी तथा वेइबो शामिल हैं। गोल्डन शेयर खरीदना कंपनियों के लिए उस समय फायदेमंद हो सकता है, जब वे ऑनलाइन समाचार देने और ऑनलाइन विजुअल एवं ऑडियो कार्यक्रम के लिए लाइसेंस प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement